Skip to content
Skip to content
Pet Saffa

Pet Saffa

Ayurvedic Medicine for all Stomach Problems

  • Home
  • Products
    • Granules
    • Tablets
    • Laxative Juice
    • Faq’s
  • Blog
  • Promotion
    • Petsaffa Profile
    • Co-branding
    • Tvc
    • Print Media
    • Awards
    • Video Testimonials
  • Our Founder
  • Contact Us
  • हिंदी में पढ़ें
  • Home
  • Constipation
  • कब्ज़ में किन खाद्य पदार्थों से परहेज़ करें !
कब्ज़ में किन खाद्य पदार्थों से परहेज़ करें

कब्ज़ में किन खाद्य पदार्थों से परहेज़ करें !

admin-psblogJuly 31, 2023August 1, 2023

ज्यादातर लोग कब्ज़ से परेशान रहते हैं। यह एक ऐसी समस्या है जिसमें लोगों को मल त्याग करने में कठिनाई होती है। आमतौर पर, एक स्वस्थ इंसान को प्रति सप्ताह कम से कम तीन बार मल का त्याग करना चाहिए । यदि आप प्रति सप्ताह इससे कम मल त्याग करते हैं, तो आप कब्ज़ से ग्रसित हो सकते  हैं।

इस  समस्या का मुख्य कारण आपकी खान-पान की आदतें भी होती हैं। आपके द्वारा लिया गया भोजन आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में बहुत योगदान देता है।

इसीलिए , आज हम कब्ज़ की इस समस्या से निदान पाने के  के लिए कुछ खान-पान की चीज़ों पर चर्चा करेंगे जिनसे आपको दूरी बनानी चाहिए।

केला

जब कब्ज़ वाले खाद्य पदार्थों की बात आती है जिनसे परहेज करने की आवश्यकता होती है, तो केला एक पहेली बन जाता है। बहुत से लोग इस बात को लेकर उलझन होती है की क्या उन्हें केला खाना चाहिए या छोड़ देना चाहिए।

तो, यहाँ इस प्रश्न का उत्तर है!

कच्चे और पके दोनों केले अलग–अलग तरीके से काम करते हैं। अगर आप कच्चे केले का सेवन करते हैं तो आपको कब्ज़ की समस्या हो सकती है। वहीं, पके केले आपको कब्ज से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।

कच्चे केले में बहुत अधिक मात्रा में स्टार्च होता है जिससे आपके पेट को अधिक नुकसान होता है। आपके शरीर को हमेशा अधिक मात्रा में स्टार्च पचाने में कठिनाई होती है। वहीँ दूसरी ओर, पके हुए केलों में फाइबर होता हैं जिससे मल त्यागने में आसानी होती है।

यदि आप पहले से ही Dehydrated  हैं तो कब्ज की स्थिति और भी खराब हो सकती है।

खुमानी

इसमें कोई शक नहीं कि फल आपको स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक होते हैं । हालाँकि, कुछ आहार विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आपका मल त्याग अनियमित है तो खुमानी का सेवन नियंत्रण में करना चाहिए।

उनके अनुसार, सूखे खुमानी का सेवन करने से पेट में दर्द हो सकता हैं।

Alcohol

कब्ज़ की समस्या का एक और मुख्य कारण है Alcohol या शराब । यह पाचन को धीमा कर आंत्र में जलन पैदा कर सकता है, जिसके परिणामस्वरूप कब्ज़ के लक्षण बदतर हो सकते हैं।

इसलिए, आपको मादक पेय का सेवन कम करना चाहिए।

चॉकलेट

चॉकलेट

अगर आप Irritable Bowel Syndrome (IBS) से पीड़ित हैं तो आपको चॉकलेट को अलविदा कह देना चाहिए। हो सकता है कि आप चॉकलेट के शौक़ीन हों, लेकिन,इस मीठे या चॉकलेटी खाद्य सामग्री के प्रति आपका आकर्षण आपके पाचन तंत्र को खराब कर सकता है।

चॉकलेट में वसा की अधिक मात्रा पाचन प्रक्रिया को धीमा कर सकती है। जर्मनी में हुए एक अध्ययन के अनुसार, जो लोग कब्ज़ से पीड़ित होते हैं, वे ज्यादातर चॉकलेट प्रेमी होते हैं (जिनका सेवन सामान्य सेवन से अधिक होता है)।

प्रोसेस्ड एवं फ्रोज़ेन खाद्य पदार्थ

प्रोसेस्ड एवं फ्रोज़ेन खाद्य पदार्थ

प्रसंस्कृत (Processed) खाद्य पदार्थ जैसे सफेद ब्रेड, पेस्ट्री, चिप्स, फ्रोज़न भोजन और हॉट डॉग जल्दी बन जाते हैं लेकिन इनमें बहुत अधिक वसा (Fat) होती है। इसके अतिरिक्त, इन खाद्य पदार्थों में बहुत अधिक नमक और स्टार्च होता है और फाइबर कम होता है, जिससे पाचन तंत्र की प्रक्रिया धीमी हो जाती है।

इसलिए, हमेशा फल और हरी पत्तेदार सब्जियों की ओर बढ़ने का प्रयास करें। इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। यह न केवल आपको हाइड्रेटेड रखेगा बल्कि मल को आसानी से त्यागने में भी मदद करेगा।

फास्ट फूड

आपके पेट के लिए फ़ास्ट फ़ूड से ज़्यादा ख़राब कोई चीज़ नहीं हो सकती। इनमें वसा की मात्रा अधिक होती है और किसी भी प्रकार के स्वस्थ पोषण मूल्य का अभाव होता है। इसलिए, कब्ज से राहत के लिए हमेशा जंक फूड से दूर रहने की सलाह दी जाती है। अपने आहार में पौष्टिक सब्जियाँ शामिल करने से कब्ज में मदद मिल सकती है।

लाल मांस

लाल मांस में वसा की मात्रा अधिक होती है, इसलिए इसे पचने में अधिक समय लगता है। इसके अलावा, इसमें मजबूत प्रोटीन फाइबर भी होते हैं जो आपके पाचन तंत्र में प्रक्रिया को कठिन बना सकते हैं।

जैसा कि पहले बताया गया है, उच्च आयरन वाला भोजन भी कब्ज का कारण बनता है। और रेड मीट में भरपूर मात्रा में आयरन होता है।

इसलिए बेहतर होगा कि आप अपनी स्थिति बिगड़ने से पहले ही इस खाद्य पदार्थ का सेवन बंद कर दें।

यह  कुछ खाद्य पदार्थ हैं जिनसे कब्ज से प्रभावी राहत के लिए जितना संभव हो सके परहेज करना चाहिए। इसके अतिरिक्त, आप पेट सफ़ा (प्राकृतिक रेचक ग्रैन्यूल्स) भी ले सकते हैं जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं जैसे कब्ज, एसिडिटी, गैस्ट्रिक समस्याओं आदि से राहत दिलाने में प्रभावी है।

याद रखें, स्वस्थ पेट का संबंध स्वस्थ शरीर से होता है। इसलिए सुनिश्चित करें कि लंबे समय तक अच्छे स्वास्थ्य में बने रहने के लिए अपने पेट को सभी प्रकार की समस्याओं से मुक्त रखें।

स्वस्थ रहें और एक भरपूर जीवन जियें I

धन्यवाद!

FAQ’s

कब्ज से पीड़ित होने पर किन खाद्य पदार्थों का सेवन किया जा सकता है?

कब्ज से प्राकृतिक रूप से राहत पाने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियाँ, सेब और संतरे जैसे ताज़े फल, दालें और साबुत अनाज शामिल करने का प्रयास करें।ये खाद्य पदार्थ आपके आहार में फाइबर को शामिल करने में मदद करेंगे, जिससे आपका मल नरम हो जाएगा और  त्यागने में आसानी होगी।

पेट सफ़ा कब्ज से राहत दिलाने में कैसे मदद करेगा?

पेट सफ़ा आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के मिश्रण से तैयार किया जाता है जो अपने प्राकृतिक रेचक गुणों के लिए जाने जाते हैं। यह पाचन तंत्र से विषाक्त पदार्थों को निकालने, मल त्याग को आसान बनाने और स्वस्थ पाचन तंत्र को बनाए रखने का काम करता है।

पेट सफ़ा का सेवन करने का सही तरीका क्या है?

प्रभावी परिणामों के लिए रात को सोते समय एक गिलास गुनगुने पानी के साथ 1 या 1½ चम्मच पेट सफ़ा ग्रेन्यूल्स लें।

Post navigation

Previous: What Food Items are Good for The Human Digestive System
Next: कब्ज से बचने के आसान उपाय क्या हैं?

Related Posts

कब्ज़ से बचने के आसान उपाय !

कब्ज से बचने के आसान उपाय क्या हैं?

August 10, 2023August 10, 2023 admin-psblog

What Food Items are Good for The Human Digestive System

January 28, 2023September 18, 2023 admin-psblog
Diwali Pet Saffa

Enjoy the Festivity of Light with Good Food, Loads of Fun and Pet Saffa

October 19, 2022November 15, 2022 Abhiyudya

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कब्ज से बचने के आसान उपाय क्या हैं?
  • कब्ज़ में किन खाद्य पदार्थों से परहेज़ करें !
  • What Food Items are Good for The Human Digestive System
  • Enjoy the Festivity of Light with Good Food, Loads of Fun and Pet Saffa
  • 8 Reasons of Pain in Stomach
  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
Copyright © 2025 | All Rights Reserved | Pet Saffa